हादसा ! गिट्टी लदा ट्रक पलटने से दम्पति की मौत

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),18 सितम्बर 2018।मंगलवार की अलसुबह जमानिया के चितावन पट्टी में गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक गड्ढे में फंसकर पलट गया जिससे ट्रक के नीचे दबकर एक दंपत्ति की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद गिट्टी हटाकर दोनों का शव निकाला गया। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बारे में बताया गया कि चितावन पट्टी निवासी रामदुलारे 30 वर्ष अपनी पत्नी मूर्ती देवी 28 वर्ष तथा दस वर्षीय बल्लू के साथ कल रात खाना खाने के बाद झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। आज भोर में गिट्टी लदा ट्रक गड्ढे में फंस अनियंत्रित होकर पलट गया और पति पत्नी गिट्टी के नीचे दब गये। जिससे उनकी मौत हो गयी,जबकि पुत्र बबलू बाल-बाल बच गया। । घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणजन मौके पर पहुंच गये। सूचना पाकर एसडीएम विनय गुप्ता, सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply