नक्सली हमले में दो लोगों की गयी जान 

सुकमा (छत्तीसगढ़),17 सितंबर 2018। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग में किये गए विस्फोट से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दूरभाष पर एएनएस को बताया कि 14 सितंबर को चिंतगुफा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेटागुडेम गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना ग्रामीणों से मिली। उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को गांव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बस्तर इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने कई जगहों पर बारूदी सुरंग लगाया है। क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में कई ग्रामीणों और मवेशियों की मौत हुई है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply