झूठी सूचना देकर पुलिस को बरगलाने वाला पहुंचा जेल

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),15 सितम्बर 2018। पुलिस को परेशान करने की गरज से बार बार मारपीट की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उस युवक को ही गिरफ्तार कर सिकंजे के पीछे भेज दिया। घटना गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव की है। वहां के युवक राजेश ने शुक्रवार की रात नौ बार डायल 100 नंबर पर फोन कर गांव में मारपीट होने की सूचना दी और हर बार अलग अलग स्थान बताया। मौके पर पहुंची पुलिस तो वहां कोई मारपीट नहीं पायी गयी। इसके बाद पुलिस राजेश को पकड़कर थाने लायी और पुलिस को गुमराह करने के कारण उसे जेल भेंज दिया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply