करेंट की जद में आकर सांड़ की मौत

गाजीपुर , 15 सितम्बर 2018। जखनियां क्षेत्र के बारोडीह गांव में लटके जर्जर विद्युत तार की चपेट में आकर आज सबेरे एक सांड़ की आकस्मिक मौत हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में वर्षों पहले लगे तार अत्यंत जर्जर हो गये हैं और आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। सुबह शिवमंदिर के पास विद्युत तार लटका था। ग्रामीणों द्वारा तार बदलने की मांग वर्षों से की जा रही है लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र ही जर्जर तार नहीं बदले गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।


Views: 6


Leave a Reply