विजया !गश्ती जहाज, तट रक्षक सेवा में शामिल

चेन्नई,14 सितंबर 2018 । सुरक्षा सचिव संजय मित्रा और तट रक्षक महानिदेशक राजेंद्र सिंह की शानदार उपस्थिति में सम्पन्न समारोह में उन्नत नेविगेशन और संचार उपकरण से सुसज्जित स्वदेशी गश्ती जहाज ‘विजया’आज तट रक्षक सेवा में शामिल हो गया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 98 मीटर लंबे इस जहाज को विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गहन जांच के लिए ओडिशा के पारादीप में तैनात किया जाएगा। कमांडेंट हरेंद्र जीत सिंह के नेतृत्व में इस जहाज पर 12 अधिकारी और 91 अन्य व्यक्ति तैनात होंगे। इसे दो इंजन वाला एक हेलिकॉप्टर और चार उच्च गति वाली नौकाओं सहित बोर्डिंग, खोज एवं बचाव, कानून प्रवर्तन और समुद्री गश्त संचालन के लिए दो नौकाएं ले जाने में सक्षम बनाया गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके गश्ती नौका के सेवा में शामिल होने से सामान्य रूप से पूर्वी समुद्र तटों की विशाल तटरेखा और विशेष रूप से ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के समुद्री राज्यों की समुद्री सुरक्षा को बेहतर करेगी। यह समुद्र में तेल फैलने से रोकने के लिए सीमित प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकरण ले जाने में सक्षम है और आग नियंत्रण प्रणाली के साथ 30 मिमी की बंदूक से लैस है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply