दो बाइक चोर गिरफ्तार, छः मोटरसाइकिल बरामद

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 13 सितम्बर 2018। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ में जूटी सैदपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल देर रात दो बाइक चोरों को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर छुपाकर रखी गयी कुल छः मोटर साइकिलों को बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने आज प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बताया गया कि सैदपुर कोतवाल निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी को कल देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि संजय वन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे बाइक चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर बेंचते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र में छुपाकर रखी सभी मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी रोजा द्वार थाना सैदपुर और मनोज पुत्र अशोक राम निवासी होलीपुर थाना सैदपुर के रुप में हुई। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेंज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक फूलचंद्र पांडे, राकेश त्रिपाठी, जगरनाथ यादव सहित आरक्षी गण शामिल रहे।


Views: 1

Advertisements

Leave a Reply