ससमारोह मना शहादत दिवस

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),10 सितम्बर 2018। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की 53वीं शहादत दिवस आज सोमवार को उनके पैत्रिक गांव धामूपुर स्थित शहीद स्मारक पर ससमारोह मनायी गयी। समारोह में पहुंचे ब्रिगेडियर एचएएल बंसल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि यह वीर सपूतों की धरती है और मैं आज इस धरती पर आकर धन्य हो गया हूं। उन्होंने अब्दुल हमीद के कार्यों की चर्चा करते हुए राष्ट्र हित के किये गये कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की भी आहुति दे दी।
ब्रिगेडियर ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा जिसमें उन्होंने इस पावन भूमि को नमन किया था।संदेश में उन्होंने लिखा था कि उनकी शहादत इतिहास के पन्नों में अमर हो गई है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि पूर्व में मैंने गाजीपुर के बच्चों को आर्मी स्कूल में शिक्षा प्रदान करने की बात की थी, जिसके तहद 28 मई से 23 जून तक दाखिला भी दिया गया और 2019 से पहले गाजीपुर के लिए स्पेशल भर्ती कराई जाएगी। इससे पूर्व समारोह मे नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं द्वारा स्वागत गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गए। चर्चित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि किसी तीर्थ स्थान से कम नहीं है। इसका स्थान अयोध्या काशी रामेश्वर से थोड़ा भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि शहीदों के मजार पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरनेवालों की बाकी निशां होगी। कहा कि अब्दुल हमीद आज भी हजारों लोगों के दिलों में जिंदा है। वह जाति के मुसलमान होते हुए भी क्षत्रिय है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर चर्चा करते हुए वगैर नाम लिए ही सपा की कसकर चुटकी ली। कहा कि गाजीपुर के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह, राजा भैया जैसे नेताओं को पार्टी से निकालना और फिर वापस लेना हमारा संविधान नहीं समझाता। उन्होंने शहीद अब्दुल हमीद धाम धामपुर के विकास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर विकास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, उप जिलाधिकारी जखनियां,जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा सिंह ,रामाशीष सिंह,ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, विनोद चौहान, डॉ राजेश कुमार पांडेय, सुकानु राम दिनेश मौर्य सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन व ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता शहीद की बेवा रसूलन बीबी ने किया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply