अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस ………

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),08 सितम्बर 2018।अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आज मनिहारी क्षेत्र के सुरहुरपुर जयन्ती में स्थित एस. चन्द्र सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शिक्षा की महत्ता पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मानव विकास और समाज के लिये उनके अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। बताया गया कि सर्वप्रथम यूनेस्को द्वारा 16 नवम्बर1965 को इसके लिए कार्य योजना बना कर तिथि निर्धारित की गयी थी और आठ सितंबर 1966 को प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिये वयस्क शिक्षा और साक्षरता की दर को दुबारा ध्यान दिलाने के लिये इस दिन को खासतौर पर मनाया जाता है।समाज की साक्षरता दर को बढ़ावा देने व सार्वजनिक चेतना को बढ़ावा देने के लिये इस दिन को मनाने का खास महत्व है। साक्षरता सुधार की मदद करने के लिये कुछ कंपनियाँ, संस्थाएँ, वैश्विक विकास शोध केन्द्र, रोटरी अंतर्राष्ट्रीय, मौंटब्लैंक और राष्ट्रीय साक्षरता संस्थान भी सामाजिक साक्षरत को बढ़ावा देने में प्रयासरत हैं। साक्षरता इंसान के जीवन को आकार देने के साथ ही उनकी सांस्कृतिक पहचान को भी बनाता है। ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के गरीब व असहाय बच्चों व बच्चियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर आधारित गीत के माध्यम से लोगों को बेटी की उपयोगिता बताते हुए उनको आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। समारोह में प्रदीप कुमार शास्त्री, संजय विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रमायन प्रजापति, रविकांत प्रजापति, सुभाष चन्द्र, श्याम विलास,प्रकाश गुप्ता,छोटेलाल सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य जन उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष कमलेश प्रजापति द्वारा किया गया।


रिपोर्ट – रमायन प्रजापति

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply