रेलवे !ग्रुप डी भर्ती परीक्षा कार्यक्रम घोषित

इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश), 08 सितम्बर 2018। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। ग्रुप डी के कुल 62907 पदों हेतु भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से आरम्भ होगी।इसके लिए प्रतिभागियों को ऑनलाइन मॉक टेस्ट 10 सितंबर से मुहैया कराएं जाएंगे। कल नौ सितंबर को परीक्षा स्थान, दिनांक व समय आदि की जानकारी अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।भर्ती परीक्षा के लिए प्रतिभागियों के ऑनलाइन प्रवेशपत्र 13 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के अनुसार देश भर में 1.97 करोड़ अभ्यर्थी ग्रुप डी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा 90 मिनट की तो दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा 120 मिनट की होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग भी होगी।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply