महंगा ! दीदार ए ताज ………जारी हुआ नया शुल्क दर

आगरा (उत्तर प्रदेश), 09 अगस्त 2018। पर्यटक स्थल ताजमहल सहित देश के स्‍मारकों के टिकट दरों के मूल्यों में वृद्धि की गयी है। दर्शनार्थियों व पर्यटकों को इसके लिए नया शुल्क एएसआई ने बुधवार से लागू कर दिया है। संस्‍कृति मंत्रालय से जारी अधिसूचना के अनुसार एक विदेशी पर्यटक को ताज महल के दीदार हेतु अब 1100 रुपये तो सार्क देशों के पर्यटकों को अब 540 रुपये तथा घरेलू पर्यटकों को 50 रुपये शुल्क देने होंगे।


उल्लेखनीय है कि गत ढाई वर्षों में ताज महल के टिकट के दाम में दूसरी बार वृद्धि की गई है। इससे पूर्व अप्रैल 2016 में देशभर के स्‍मारकों के टिकट दरों में इजाफा हुआ था।संस्‍कृति मंत्रालय से जारी अधिसूचना के अनुसार बी श्रेणी के स्‍मारकों के टिकट दरों में वृद्धि की गई है। इन स्‍मारकों को देखने के लिए अब भारतीय पर्यटकों को 15 रुपये की बजाय 25 रुपये और विदेशियों को 200 की जगह 300 रुपये खर्च करने होंगे। मंत्रालय ने कहा कि अगर इन स्‍मारकों के टिकट को ऑनलाइन खरीदा जाएगा तो पर्यटकों को छूट मिलेगी।आन लाइन खरीद पर भारतीय पर्यटकों को ए और बी श्रेणी के स्‍मारकों के टिकट पर 5 रुपये और विदेशियों को 50 रुपये की छूट मिलेगी। ज्ञातव्य है कि आगरा में तीन विश्‍व विरासत स्‍थल ताज महल, फतेहपुर सिकरी और आगरा का किला है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply