चोरों ने उडा़ये गहने व नकदी, सोते रहे परिजन
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),08 अगस्त 2018। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह निवासी सुभाष रावत की घर की चहारदीवारी फांदकर रात में चोरों ने 20 हजार की नकदी सहित हजारों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया है कि परिवार के लोग रात में खाना खाकर अपने अपने कमरों में सो गये।रात के वक्त घुसे चोरों ने घर को खंगाल डाला और मिली नकदी व गहने लेकर चम्पत हो गये। परिवार को इसकी जानकारी सबेरे सो कर उठने के बाद हुई। कमरे में बिखरे सामानों को देख व नकदी व गहनों के गायब होने से वे सन्न रह गये। परिवार के लोगों के हो हल्ले की आवाज सुनकर पड़ोसी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर भुक्तभोगी से घटना के बावत तहरीर ली। थानाध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि घटना की तहरीर ली गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है।
Views: 5







