विद्युत पोल की छरकी की करेंट ने ली से नौनिहाल की जान

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),08 अगस्त 2018।विद्युत पोल में लगी छरकी में करंट उतरने से बहादुरगंज कस्बे के चार वर्षीय बालक की सांसें थम गयीं। बताया गया कि वार्ड नम्बर निवासी रामअवतार मौर्य का चार वर्षीय पुत्र मयंक दोपहर में बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था, तभी उसने विद्युत पोल की छरकी पर हाथ रख दिया। छरकी में करेंट से मयंक बुरी तरह झुलस गया। साथ में खेल रहे अन्य बच्चे यह देख चिल्लाते हुए घर पहुंच कर जानकारी दी। सूचना पाकर परिवार के लोग जबतक रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे ,मयंक दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची मोकामी पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि मयंक तीन बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था। मां बनवासी अपने कलेजे के टुकड़े की मौत से अधमरी हो गयी ।कहा कि कुछ समय पहले ही बेटे को खाना खिलाकर खेलने भेजी थी।


Views: 9


Leave a Reply