अटकलें! भाजपा में शामिल होंगे अमर सिंह

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),24 जुलाई 2018। चर्चित नेता अमर सिंह के आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं। अधिकारिक सूत्रों ने उनकी मुलाकात की पुष्टि भी की है, परन्तु उनके बीच बातचीत की जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के सांसद थे पर गत वर्ष अखिलश यादव ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा से जुड़ने की अफवाह फैलती रही है। सिंह पूर्व में कह चुके हैं कि वह भाजपा में शामिल होने के खिलाफ नहीं है लेकिन उन्हें न तो इसके लिये कोई निमंत्रण मिला है और न ही उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है। उनके मुख्यमंत्री से हुई भेंट प्रदेश में क्या गुल खिलायेगी यह तो आनेवाला वक्त बतायेगा ।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply