लोकल ट्रेन हादसा! चेन्नई की दुर्घटना में चार की मौत, दस घायल

चेन्नई, 24 जुलाई 2018 । लोकल ट्रेन में भीड़ के चलते दरवाजों पर लटक, जान जोखिम में डाल कर यात्रा करना आज यात्रियों पर भारी पड़ गया। यात्रियों की लापरवाही के चलते आज मंगलवार की सुबह सेंट थॉमस माउंट स्टेशन के पास हुए लोकल ट्रेन हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई वहीं करीब दस यात्री जख्मी हो गये।
बताया गया है कि लोकल ट्रेन में काफी भीड़ थी जिसके चलते यात्री पायदानों और दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे थे,तभी सेंट थॉमस माउंट स्टेशन के पास एक बिजली के खम्भे से टकरा गए जिससे करीब 14यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े।हादसे के बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गयी। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दस अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। खबर मिलने तक जांच जारी रही।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply