पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को मिली सजा
नई दिल्ली, 06 जुलाई 2018। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही उनकी बेटी मरियम नवाज को भी 7 साल की सजा हुई है. नवाज शरीफ और उनकी बेटी इस समय लंदन में ही हैं। पाकिस्तान की एकाउंटिबिलिटी कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनकी बेटी को यह सजा सुनाई है । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के एक मामले में 10 साल की सजा तो उनकी बेटी मरियम नवाज को भी सात साल की सजा सुनाई गई है । पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को यह सजा लंदन के एवियन फील्ड में 4 फ्लैट के मामले में मिली है । गौरतलब है कि शुक्रवार को ही नवाज, मरियम और सफदर की अर्जी अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने खारिज कर दी थी । लंदन में ‘अवैध ढंग से’ हासिल की गई संपत्ति केस में यह फैसला आया है। इस फैसले के बाद अब मरियम का राजनीतिक भविष्य दांव पर लग गया है। शरीफ़ परिवार की तरफ़ से कुलसुम नवाज़ की ख़राब तबियत का हवाला दिया गया था, कहा गया कि अगले 48 घंटे परिवार का उनके साथ रहना ज़रूरी है। गौरतलब है कि उनकी पत्नी कुलसुम नवाज को कैंसर है और वे लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं । पिछले एक माह से नवाज शरीफ भी लंदन में उनके साथ ही हैं ।
Views: 7









