मन्दिर की दानपेटिका तोड. चोरों ने हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),06 जुलाई 2018। नशेड़ियों तथा अराजक तत्वों से आम जन काफी परेशान हैं। अपनी बुरी आदतों को पूरा करने हेतु इन्होंने अब मन्दिरों को भी निशाना बनाना आरम्भ कर दिया है। बीती रात जमानिया कोतवाली क्षेत्र के महेवा स्थित महेश्वर नाथ मंदिर की दान पेटिका तोड़कर उन्होंने हजारों रुपये उड़ा दिया।आज घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देख चोरों को पकडऩे हेतु जाल बिछा दिया है,परन्तु अभी तक चोरों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पायी है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी मंदिर में चोरी हो चुकी है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply