आटो को पास देने में ट्रक पलटा, एक घायल

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),06 जुलाई 2018। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास आटो को पास देने के फेर में आज सुबह बोल्डर लदे ट्रक के सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से एक मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक पर सवार मजदूर क्षेत्र के शिवराय का पुरा का निवासी कन्हैया यादव 40 वर्ष रहा जिसे चिकित्सा हेतु मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया गया। उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।बताया गया कि सेमरा व शिवरायकापुरा गांव के पास क्षतिग्रस्त ठोकर की मरम्मत हेतु ट्रक से बोल्डर पहुंचाये जा रहे हैं। सेमरा शिवमन्दिर के नजदीक बोल्डर लदा ट्रक एक आटो को पास देते सड़क किनारे खेत में पलट गया था।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply