चेतावनी ! मौसम ने बदल मिजाज, धूल भरी आंधी से सुनी पड़ी सड़कें

नयी दिल्ली,13 मई 2018 । मौसम विभाग की तुफान,आंधी व बारिश की पूर्व सूचना उस समय सत्य साबित हो गयी, जब राजधानी में दिन भर तेज धूप के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे धूल भरी आंधी के साथ बारिश की बूंदों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। दिल्ली के साथ ही साथ उत्तराखंड, जम्मू – कश्मीर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी आंधी के साथ बारिश की जानकारी मिली है।लखनऊ में भी वर्षा ने वातावरण के ताप को ठंढा कर दिया हरियाणा के झज्जर-जींद में तेज हवाओं ने कहर मचाया । धूल भरी आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा हो गया। दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई तो वहीं हरियाणा के झज्जर में ओले भी गिरे कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए । दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम हेतु लगाये गये टेंट आंधी में गिरकर उड़ गए। आईएमडी ने नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन स्थानों पर आंधी और बारिश का अनुमान जताते हुए इसका प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी होने का अनुमान व्यक्त किया था साथ ही साथ दिल्ली , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, मिजोरम, असम, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में अगले दो-तीन दिनों तक तेज हवाओं और तूफान का अनुमान जताया है।

Views: 7


Advertisements

Leave a Reply