मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से विकास कार्यों हेतु मांगे प्रस्ताव
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश ), 13 मई 2018। प्रदेश में विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सांसद एवं विधायकों से कहा कि वह अपने-अपने लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए क्रमश: 25 करोड़ और 5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रेषित करने का आग्रह किया।उक्त वक्तव्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को सांगठनिक दृष्टि से गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा और सहयोगी दलों के जन प्रतिनिधियों से गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सभागार में बैठक के दौरान व्यक्त किया।अपने सम्बोधन में
उन्होंने कहा कि यदि आप अपने लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल, महाविद्यालय, पालिटेक्निक कालेज, ओवर ब्रिज एवं आईटीआई समेत अन्य संस्थानों की जरूरत जनहित में महसूस करते है तो उसका प्रोजेक्ट बनवा कर शासन को भेंजे ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जा सके।भाजपा सरकार के कार्यों पर कहा कि 4 साल में केंद्र सरकार और एक साल के कार्यकाल में राज्य सरकार ने जनहित में जितनी योजनाएं चलाई है उतनी योजनाएं कोई पूर्ववर्ती सरकार नहीं आई थी । योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा सदस्य, लोकसभा सांसद, एमएलसी और विधायकों से 2019 के चुनाव की निकटता का हवाल देते हुए चुनावी मोड में आने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाए, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें। उन्हें एहसास कराए कि मौजूदा सरकार उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए ही इन योजनाओं को लेकर आई है। सीएम ने बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों की चर्चा करते हुए विधायकों से कहा कि यह अपनी निधि से नावें भी तैयार कराएं। इस बैठक में करीब पन्द्रह जन प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव और पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
Views: 9








