दुर्घटना ! लालू यादव के पुत्र की शादी से लौटते समय चार लोग मौत के मुंह में समाये
बक्सर (बिहार), 13 मई 2018। पटना से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव की शादी से वापस लौट रहे तीन नेताओं सहित चार लोगों की अररिया- फारबीसगंज के बीच सिमराहा के पोठिया बाजार में कार की ट्रक से हुई भिड़ंत में मृृृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक राजद के किशनगंज जिला अध्यक्ष इंतेखाब आलम, इकरामुल हक बागी, राजद के दिघलबैंक प्रखण्ड अध्यक्ष पप्पू व स्कॉर्पियो कार चालक हैं। इकरामुल बागी पूर्व मंत्री इस्लामुद्दीन बागी के पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार देर रात पटना में तेजप्रताप की शादी में भाग लेने के बाद ये सभी लौट रहे थे तभी अररिया- फारबीसगंज के बीच आज सबेरे करीब 6 बजे घटना घटी ।बताया गया कि नींद के कारण स्कॉर्पियो चालक लेन बदलकर अचानक दूसरी लेन में जा पहुंचा तभी सामने से आ रही ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई थी घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Views: 6
Advertisements







