औरैया के डीआईओएस निलम्बित

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) , 19 अप्रैल 2018। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर प्रदेश सरकार ने औरैया के जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिये हैं। निलम्बन के दौरान चन्द्र प्रताप सिंह माध्यमिक शिक्षा निदेशक (शिविर कार्यालय) से सम्बद्ध रहेंगे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply