जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन दस सितम्बर को
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालक/बालिकाओ की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 से 19 सितम्बर 2026 तक जनपद उन्नाव में किया गया है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दिनांक दस सितम्बर को प्रातः दस बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरा बाज़ार गाजीपुर में किया गया है।
इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि प्रातः साढ़े नौ बजे तक दे सकते हैं। चयनित खिलाड़ी 12 सितम्बर 2026 को डा० सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी मण्डल में प्रातः नौ बजे प्रतिभाग करेंगे। खिलाडी को अपने साथ में आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।
Views: 5









