वांछित दुराचारी को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने  पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें से संबंधित हाबड़ा पश्चिम बंगाल के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


         अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेकिंग के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त अरमान अहमद अंसारी पुत्र मैनूल हक अंसारी निवासी मौखाली चांद खान पारा संतरागा छी थाना जगाछा जनपद हावडा प्रान्त पश्चिम बंगाल को बहादुरगंज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया

               गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 2


Leave a Reply