विधान परिषद चुनाव!सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 19 अप्रैल 2018। विधान परिषद चुनाव में तेरह सीटों के लिए पर्चा दाखिल करनेवाले तेरह उम्मीदवार, आज नाम वापसी की समय सीमा बीतने के उपरांत निर्वाचित घोषित हो गये।इसमें भाजपा के दस तथा सपा, बसपा व अपना दल के एक एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।ज्ञातव्य है कि 13 एमएलसी पद पर चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें भाजपा के यशवंत सिंह, मोहसिन रजा, डा. सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नबाव, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बाहदुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोक धवन, महेंद्र सिंह का नाम शामिल ने नामांकन किया था। वहीं सपा से नरेश उत्तम पटेल, बसपा से भीमराव अंबेडकर व अपना दल से आशीष पटेल ने नामांकन किया था।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply