पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल बने अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष तो लालजी प्रसाद निर्मल बने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),18 अप्रैल 2018।अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्ति पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल को तो अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष पद पर लालजी प्रसाद निर्मल को नियुक्त किया है। ज्ञातव्य है कि तेज तर्रार बृजलाल 1977 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं ।विभिन्न जिलों में पुलिस अधिकारी के रुप में अपनी ईमानदार छवि और अपने कार्यों से वे सदैव चर्चा में बने रहे थे।वे सितंबर 2011 से जनवरी 2012 तक प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद पर कार्यरत रहे। वे नवंबर 2014 में सेवानिवृत्त हुये थे और 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष हैं जिन्होंने गत 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दलित मित्र सम्मान से सम्मानित किया था।
Views: 5









