मुठभेड़ ! दो शातिर अपराधी घायलावस्था में गिरफ्तार

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश),15 अप्रैल 2018। रविवार की अल सुबह जिले के गम्भीरपुर और रानी की सराय थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में जहां दो शातिर लुटेरे गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घायल बदमाशों के साथ साथ दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। प्राथमिक इलाज के बाद दोनो घायल बदमाशो को गंभीर अवस्था में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बदमाशो के पास दो पिस्टल और बाईक बरामद किया है।


बताया गया कि जिले में हुई दो लूट की घटना के लुटेरों की तलाश में पुलिस की चार टीमें क्षेत्र में फैली थी । रविवार की भोर में एक पुलिस टीम की मुठभेड़ बदमाशों से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास हुई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संगीन मामलो में लिप्त बदमाश पंकज यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी। इसी बीच बाईक पर दो लोग आते दिखे तो पुलिस चौकन्नी हो गयी । नजदीक आने पर पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबाब में पुलिस द्वारा चलाई गोली से 20 हजार का ईनामियां बदमाश पंकज यादव घायल हो गया और उसके साथी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। घायल बदमाश पंकज यादव जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिस पर जिले के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही पुलिस की दूसरी मुठभेड़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिल बाजार के पास हुई । पुलिस और बदमाशो की इस मुठभेड़ में 20 हजार का ईनामिया बदमाश राजतिलक सिंह घायलावस्था में पकड़ा गया।इस मुठभेड़ में इसी थाने पर तैनात सिपाही मनोज शर्मा को भी गोली लगी। दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां बदमाश की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया जबकि घायल सिपाही मनोज शर्मा का ईलाज जारी है। घायल बदमाश राजतिलक सिंह मेहनगर थाना क्षेत्र के वीरभानपु गांव का निवासी है जिस पर जिले सहित अन्य जिलो मेें भी अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस की इस कामयाबी पर डीआईजी ने पुलिस टीम को 25 हजार रूप ईनाम देने की घोषणा की है।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply