कौशल विकास मिशन ! प्रमाण पत्र पाकर खिले प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे

गाजीपुर। उ.प्र. कौशल विकास मिशन योजना से सम्बद्ध हाईटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड ई- टेक्नोलॉजी बुजुर्गा द्वारा निशुल्क प्रशिक्षणोपरांत उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को वुधवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि डा एके राय तथा संस्थान के प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने कौशल विकास मिशन के उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इस महत्वकांक्षी योजना पर विस्तार से जानकारी दी।


उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से अपने प्राप्त ज्ञान के आधार पर इसे रोजगार के रूप में धारण करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहाकि प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत अब हमें सिर्फ नौकरी ढुढने की आवश्यकता नहीं रह गई है बल्कि अब हम स्वरोजगार अपना कर भी अपने परिवार का भरणपोषण कर सकते हैं।इसी प्रमाण पत्र के आधार पर कार्य शुरू करनेवाले को बैंक ऋण भी मुहैया करायेगा।उन्होंने इस पुनीत कार्य में लिप्त सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सदैव सहयोग बनाये रखने का आग्रह किया।
उक्त अवसर पर केन्द्र प्रभारी परवेज अहमद ,मु. सद्दाम, शशि कान्त तिवारी, सुरेश यादव सहित काफी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।अध्यक्षता डा.शमीम अहमद ने किया।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply