तीन घरों में चोरी ! पुलिस बनी रही उदासीन

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),23 मार्च 2018 ।।नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में बीती अर्ध रात में बेखौफ चोरों ने पूर्व सैनिक परिवार के तीन घरों में चोरी कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की इस घटना के बाद पुलिस की उदासीनता से क्षुब्ध ग्रामवासियों ने तलिया के पास हाइवे पर सड़क जामकर रोष व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि गांव में पूर्व सैनिक विद्याशंकर पांडेय तथा उनके भाई रमाशंकर पांडेय का मकान है और उनसे कुछ दूर पूर्व फौजी भतीजे ओमप्रकाश पांडेय का मकान है। रात को भोजन आदि करने के बाद लोग सो गए।रात्रि में चोर छत के रास्ते तीनों घरों के अंदर पहुंचे और सोए परिजनों के कमरों के दरवाजे बाहर से बन्द कर दिए। उसके बाद अन्य कमरों में रखे आलमारी को तोड़ सब सामान निकाल लिए और बक्सों को उठा ले गए। प्रातः लगभग चार बजे जगने के बाद घटना की जानकारी हुई । गांव के बेसो नदी के किनारे घरों के टूटे बक्से, अटैची मिले और उसमें रखे माल,असबाब,आभूषण गायब रहे। पीड़ित परिवारों के अनुसार तीनों घरों की चोरी में चोरों ने लगभग दस लाख रुपये के माल पर हाथ साफ किया है। सड़क जाम करनेवाले ग्रामीणों का कहना था कि पीड़ित परिवार ने यूपी-100 सहित नोनहरा पुलिस को भी चोरी की जानकारी दी गयी परन्तु किसी ने भी आने की जहमत नहीं उठाई। रास्ता जाम की खबर के बाद प्रशासन की निद्रा भंग हुई और सीओ कासिमाबाद कृष्णकांत सरोज सहित नोनहरा तथा कासिमाबाद थाने की पुलिस भी पहुंची। सीओ कासिमाबाद ने समझा बुझाकर किसी तरह जाम खत्म कराया


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply