अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत

गाजीपुर। गांव के मृत व्यक्ति की शव यात्रा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर दम तोड़ बैठे।
              बताते चलें कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी नंदू चौहान के निधन होने के बाद परिजन व ग्रामीण जन उनके शव के अंतिम संस्कार हेतु सैदपुर क्षेत्र के जौहरगंज के गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट ले जा रहे थे।
           उसी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके ही गांव के संदीप चौहान (42 वर्ष) व चंदन चौहान (25 वर्ष) बाइक से अंतिम जा रहे थे। उसी दौरान सैदपुर-भीमापार सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
        दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जूटी है।


Views: 16


Leave a Reply