जले विद्युत ट्रांसफार्मर से एक माह से ग्रामवासी अंधेरे में
भीषण गर्मी से ग्रामीण त्रस्त, विभागीय अधिकारी मस्त
गाजीपुर। भयंकर तपिश और गर्मी के बीच विद्युत विभाग की आंख मिचौनी से जनपदवासी ट्रस्ट हैं। देहात क्षेत्र में तो आलम यह है कि दिन और रात में बिजली के आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। बिजली अनुपलब्धता से पंखे फ्रिज कूलर सब मात्र दिखावे के हाथी दांत बंद कर रह गए हैं।
बताया गया कि सादात क्षेत्र के शिशुआपार ग्राम में लगा विद्युत् ट्रांसफार्मर एक माह से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर जलने से ग्राम के लगभग 60 घर अंधेरे एवं भीषण गर्मी के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद विभाग ने लगभग 15 दिन बाद किसी तरह रिपेयर ट्रांसफार्मर विभाग लगाया दिया तो लोगों को आस जगी कि अब उनके घरों में भी रोशनी होगी, लेकिन ग्रामीणों की खुशी उस समय ही काफूर हो गयी जब रिपेयर ट्रांसफार्मर लगते ही पुनः जल गया। करीब एक माह से ग्रामीण जन बिजली का अभाव झेल रहे हैं। लोग चुटकी ले रहे हैं कि सरकार का दो दिन में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का आदेश सिर्फ दिखावा है, इसका पालन नहीं हो रहा है।
समाज सेवी प्रद्युम्न राय नें बताया कि ग्राम शिशुआपार में विद्युत् ब्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व में भी डायल 1912 पर एवं ट्विटर एक्स के माध्यम से भी शिकायत की गई लेकिन विभाग बार बार फर्जी रिपोर्ट लगाता रहा है।
इस सन्दर्भ में पॉवर हॉउस सादात के जूनियर इंजिनियर ने कहा कि मेरे स्तर से क्षमता वृद्धि एवं जहाँ जहाँ ट्रांसफार्मर एवं पोल की आवश्यकता है उसका स्टीमेट बनाकर उच्चधिकारीयों को दे दिया गया है। वहीं सैदपुर डिपो के जूनियर इंजिनियर ने बताया कि अभी 63 के वी ए का ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने शीघ्र ही 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण आदर्श राय, त्रिवेणी राय, अनिल राय, वदामी देवी, राहुल राय, घूरन राजभर आदि लोगों नें जिलाधिकारी से मांग की है कि शिशुआपार ग्राम का विद्युत् सर्वे कराकर आवश्यकता अनुसार क्षमता बृद्धि कराकर बिजली व्यवस्था सही करायी जाये।
Views: 19









