सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना पुलिस चैटबॉट नंबर पर दें
गाजीपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भ्रामक, आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली तथा अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर के निर्देशन में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर ऐसे अकाउंट चिन्हित किए गए, जिनके माध्यम से अपराधिक तत्वों द्वारा विभिन्न नामों से गैंग बनाकर आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने, समूह में मोटरसाइकिलों पर चलकर सार्वजनिक शांति भंग करने, अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन करने तथा उनसे संबंधित फोटो एवं वीडियो प्रसारित करने जैसी गतिविधियाँ की जा रही थी। पुलिस द्वारा ऐसे सोशल मीडिया अकाउंटों की गहन निगरानी एवं सत्यापन उपरांत संबंधित प्लेटफॉर्मों को रिपोर्ट करते हुए चिन्हित 250 सोशल मीडिया अकाउंट को बन्द कराया गया है।
पुलिस विभाग ने जनता से अपील किया है कि यदि किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक, अवैध अथवा अपराध को प्रोत्साहित करने वाली सामग्री अथवा अकाउंट दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस सतर्क मित्र चैटबॉट नंबर *7839860411* पर उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Views: 19









