त्योहारों को शांति एवं सौहार्द संग सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक अमला सक्रिय
गाजीपुर। आगामी सावन माह, काँवड़ यात्रा एवं मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार, गाजीपुर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ताजियादारों के साथ बैठक कर अवगत करा दिया जा कि कोई भी ताजियॉ 10 फीट से
उपर न बनायी जाय और जुलूस में किसी प्रकार का अस्त्र सस्त्र का प्रदर्शन न किया जाय। ऐसा करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगाी।
कहा गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा वेद सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित समस्त उपजिलाधिकाारी, क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Views: 0









