अन्तर्प्रान्तीय पांच बाइक चोर आये पुलिस की गिरफ्त में
गाजीपुर( उत्तर प्रदेश),15 फरवरी 2018। जनपद में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी सदर हृदय नारायण सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गुरुवार की सुबह प्रभारी सदर कोतवाली नसीम अख्तर व क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पांच अन्तर्प्रान्तीय बाइक चोर शहर से बिहार चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने चारों तरफ घेराबंदी कर मोहम्मदपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उसी दरम्यान कई बाइकों की हेडलाइट जलती दिखाई पड़ी। पास आने पर जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम देखकर बाइक सवार बाइक घुमाकर भागना चाहे पर पहले से मुस्तैद पुलिस
ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। ये बाइक चोर शहर के लंका, रौजा, आदर्श बाजार, रेलवे स्टेशन, सकरा आदि क्षेत्रों से बाइकों को चुराते थे। गिरफ्तार सभी अभियुक्त गाजीपुर जिले के ही निवासी हैं।गिरफ्तारअभियुक्तों में प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू निवासी नूरपुर गोंहदा थाना दिलदारनगर, राहुल कुमार बिंद,सचिन बिंद निवासी मिश्रौलिया कोतवाली सदर, संदीप यादव निवासी बकुलियापुर कोतवाली सदर, गौतम बिंद निवासी रजदेपुर कोतवाली सदर ।
पुलिस ने इनके पास से हीरो पैशन प्रो ब्लैक रजिस्ट्रेशन नंबर. UP61AC 0536, बुलेट रॉयल इनफील्ड रजिस्ट्रेशन नंबर.UP61 AB 1333, हीरो पैशन प्रो रजिस्ट्रेशन नंबर.UP61 AB 1333, हीरो स्प्लेंडर प्रो रजिस्ट्रेशन नंबर.UP61 V 9530 तथा होंडा शाइन मेहरून कलर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बरामद
किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी थाना कोतवाली सदर नसीम अख्तर,उ.नि विपिन सिंह प्रभारी क्राइम ब्रांच,उ.नि विनय सिंह प्रभारी चौकी रजनी पुर ,उ.नि दिव्य प्रकाश सिंह प्रभारी चौकी रजागंज तथा आरक्षी गण राकेश कुमार सिंह, कल्लू प्रसाद यादव, हरिकिशुन प्रजापति, बाबूचन्द थाना कोतवाली सदर व क्राइम ब्रांच के आरक्षी दिनेश यादव, जितेंद्र यादव, धनन्जय सिंह, विनय यादव, संतोष सिंह, रामप्रताप सिंह तथा भाई लाल सोनकर रहे। पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
Views: 13










