अवैध शराब संग तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जमानियां कोतवाली पुलिस ने पांच पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब (कुल 45 लीटर) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


      उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन थाना जमानियां मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर डिग्री इलाचीपुर नहर रेलवे लाईन के पास से अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र मुन्ना चौधरी निवासी ग्राम सिया पोखर थाना मोहनियां जनपद भभुआ (बिहार) को पांच पेटी ब्ल्यू लाईम के 225 पाउच प्रत्येक पाउच 200 मि.ली. अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब के सम्बन्ध में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।  

Views: 3


Leave a Reply