पचास हजार का इनामियां वांछित अपराधी मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। नाबालिक बच्चियों के अपहरण का मुख्य वांछित व पचास हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को सैदपुर कोतवाली पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया‌। उस पर विभिन्न अपराधिक मामलों में पन्द्रह अपराधिक मामले दर्ज हैं 


      अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पचास हजार का  इनामी अपराधी सादात की तरफ से गाजीपुर की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक सैदपुर द्वारा चौकी इंचार्ज भितरी व पुलिस टीम के साथ अहिरौली गांव के पास प्राइवेट आईटीआई पुरानी पिच रोड पर घेराबंदी की गई। सादात की तरफ से आते हुए उक्त अपराधी को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो उसकी मोटरसाइकिल (अपाचे) स्लिप होकर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधी ने पुलिस पर लगातार 5-6 राउंड फायर किया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

      गिरफ्तार अभियुक्त संजय बिन्द उर्फ बुझारत बिन्द पुत्र बुची बिन्द ग्राम अकटहिया थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हालपता – ग्राम बाकरबाद महराजगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर रहा। उसके कब्जे से एक देशी तमन्चा .315 बोर, एक जिन्द कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो मोटरसाईकिल व नकद 1300 रुपए बरामद हुए। घायलावस्था में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल/ गिरफ्तारअभियुक्त के विरुद्ध की गयी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह थाना सैदपुर, उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 13


Leave a Reply