इनामियां बदमाश मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली व थाना नोनहरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चर्चित मोहम्मदाबाद अपहरण मामले के वांछित व पच्चीस हजार रुपए के इनामियां बदमाश को दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315, एक खोखा कारतूसव एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।


     बताया गया कि 09/ 10 अगस्त की रात थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद मय टीम गश्त पर थे। रात में एक मोटरसाईकिल पर दो लोगों को तिवारीपुर मोड़ से गौसपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए, जब उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो वह गाड़ी लेकर तेजी से कठवा मोड़ की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा जरिये आर टी सेट कंट्रोल रूम को सूचित कर उक्त व्यक्तियों की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। गौसपुर हवाई पट्टी पर खुद को घिरा देख बदमाशों द्वारा  पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। 

       घायलावस्था में गिरफ़्तार अभियुक्त विजयी पुत्र छोटेलाल ग्राम बढ़ई पूरा थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाज़ीपुर का निवासी है। उसे इलाज हेतु सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

मुठभेड़ टीम व गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह मय टीम तथा थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 36


Leave a Reply