समाधान दिवस में प्राप्त 436 शिकायतों में से 40 का मौक़े पर निस्तारण 

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जहां 86 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर चार  मामलों का निस्तारण किया गया। 


    जनपद की सात तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 436 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें मौके पर 40 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसमें तहसील सदर में 46 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 76 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 14 का, जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 05 का, तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 86 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से  04 का, तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 02 का एवं तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी  की अध्यक्षता में 45  शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। 

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे। 

Views: 3


Leave a Reply