पुलिस/राजस्व चौकी महाहर धाम” के नवनिर्मित भवन लोकार्पित
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत “पुलिस/राजस्व चौकी महाहर धाम” के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काट कर किया गया।
बताया गया कि धार्मिक स्थल होने के मद्देनजर कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं दर्शनार्थियों/पर्यटकों की सुविधा में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने में सहायता मिलेगी तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना फैलेगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थानाध्यक्ष मरदह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Views: 4









