पंचांग व राशिफल – 14 जून 2026
पंचांग व राशिफल – 14 जून 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2083
शक सम्वत 1947
मास ज्येष्ठ अधिमास
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
नक्षत्र रोहिणी
वार रविवार
योग धृति
सूर्योदय 05:04
सूर्यास्त 18:48
चन्द्रमा बृष
राहुकाल 17:27 – 19:10
अभिजीत मुहूर्त 11:50 – 12:45
आज का राशिफल ……………….
मेष – आज का दिन अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण रह सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन में निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है। किसी पुराने विवाद या कानूनी विषय के पुनः उलझने की आशंका है, अतः संयमित व्यवहार रखें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा तथा एकाग्रता की कमी अनुभव होगी। विचारों में अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में मान-सम्मान को लेकर भी कुछ असंतोष रह सकता है। धैर्य और विवेक से कार्य करना हितकर रहेगा।
वृषभ – लंबे समय से चली आ रही निराशा और मानसिक दबाव में कमी आएगी। आर्थिक लाभ के नए मार्ग खुलने से उत्साह बढ़ेगा। किसी सामाजिक, सांस्कृतिक अथवा पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बौद्धिक क्षमता और तर्कशक्ति में वृद्धि होगी, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होने से दिन सुखद व्यतीत होगा।
मिथुन – विगत दिनों से चली आ रही समस्याओं और कठिनाइयों में कुछ राहत मिलेगी। परिजनों अथवा स्वजनों के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। सामाजिक तथा जनकल्याणकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। राजनीतिक गतिविधियों या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। यात्रा का योग बन सकता है, जो सुखद और लाभदायक सिद्ध होगी। मन में नए उत्साह का संचार रहेगा।
कर्क – जिन कार्यों को लेकर लंबे समय से विचार कर रहे थे, उनमें प्रगति के संकेत मिलेंगे। भूमि, भवन या संपत्ति से संबंधित कोई महत्वपूर्ण मामला समाधान की ओर बढ़ सकता है। प्रभावशाली एवं विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होने से भविष्य में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विवादास्पद मामलों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। मनोरंजन, घूमने-फिरने तथा आनंद के साधन सुलभ रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा।
सिंह – आज नई योजनाओं को प्रारंभ करने के प्रयासों में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाएगी। मित्रों या सहयोगियों के साथ मतभेद उत्पन्न होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी का अनुभव होगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। वाद-विवाद या प्रतिस्पर्धा वाले मामलों में सावधानी रखें। कर्ज अथवा आर्थिक दायित्वों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धैर्यपूर्वक परिस्थितियों का सामना करना उचित रहेगा।
कन्या – लंबे समय से सोचे गए कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। व्यापार एवं व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं तथा नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार और स्वजनों का अपेक्षित सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी विवादास्पद विषय का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। यात्रा एवं आवागमन के कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और उत्साह में वृद्धि होगी।
तुला – व्यापारिक गतिविधियों में अनुकूलता बनी रहेगी और आर्थिक योजनाओं से अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा। निवेश किए गए धन का लाभ मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति विशेष आस्था जागृत होगी। मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा। दूसरों की सहायता करने तथा परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दिन सुखद और संतुलित रहेगा।
वृश्चिक – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलने से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मांगलिक एवं शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सकारात्मक सोच और सद्विचारों के कारण निर्णय क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी प्रगति के संकेत हैं।
धनु – कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। किसी भी कार्य में लापरवाही करना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। मेहनत करने के बावजूद प्रगति की गति धीमी रहने से मन विचलित रहेगा। विवादों और अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कार्यों में बाधाएं बढ़ सकती हैं। मानसिक उलझनों और असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। धैर्य, सावधानी और संयम से कार्य करने की आवश्यकता है।
मकर – आपकी मधुर वाणी और व्यवहार-कुशलता से महत्वपूर्ण कार्य आसानी से संपन्न होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के प्रयास सफल रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूल परिस्थितियां बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे तथा रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।
कुम्भ – मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सकारात्मक विचारों और शुभ भावनाओं के उदय से मानसिक एवं आत्मिक शांति मिलेगी। दूसरों के आश्वासन और सहयोग से चिंताओं में कमी आएगी। लंबे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान मिलने से राहत अनुभव होगी। परिवार में किसी मांगलिक अथवा शुभ आयोजन के संपन्न होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे।
मीन – इच्छित योजनाओं का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में किए गए परिश्रम का संतोषजनक परिणाम प्राप्त होगा। प्रभावशाली एवं विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होने से भविष्य के लिए लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। समाजसेवा और परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग एवं मानसिक संतोष के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा।
Views: 86








