दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो जख्मी
गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव के समीप शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान छोटू राम पुत्र राम पुकार (25 वर्ष) निवासी इकरा थाना सादात के रूप में की गई। घायलों में एक मृतक का चाचा सुरेश राम (50 वर्ष) है, जबकि दूसरा घायल युवक बाइक सवार सूरज बनवासी (30 वर्ष) पुत्र काशी बनवासी निवासी मुड़ियारी खेताबपुर थाना भुड़कुड़ा का निवासी है।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सादात पुलिस ने तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादात भिजवाया। वहां छोटू राम पुत्र राम पुकार को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाईकों को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पर सादात पर पहुंचे मृतक के पिता राम पुकार राम ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अविवाहित था और बिहार में प्राथमिक शिक्षक था। उन्होंने बताया कि छोटू के साथ बाइक पर उसके चाचा सुरेश राम बैठे थे, जो हिंडालको में नौकरी करते हैं। सुरेश के पैर और सिर में गम्भीर चोट लगी है।
Views: 12









