वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी अलीमुद्दीन पुत्र मु. मुंशी को बहरियाबाद थाना पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद और उनकी टीम ने कस्बा बहरियाबाद में चेकिंग के दौरान अलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया। बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2014 में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए वारंटी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 1









