समाधान दिवस में 576 शिकायतों में से 58 शिकायतों का निस्तारण

गाज़ीपुर । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस समस्त तहसीलों मे संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जनपद की सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 576 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 58 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 


      इसी क्रम में तहसील जमानियां में 126 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर मेंं प्राप्त 49 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में प्राप्त 39 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में प्राप्त 69 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 06 का, तहसील जखनियां में प्राप्त 118 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में प्राप्त 70 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर चार का एवं तहसील मुहम्मदाबाद में प्राप्त 105 शिक़ायती प्रार्थना पत्रों में से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। 

   अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद से सम्बन्धित मामलों में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। 

Views: 14


Leave a Reply