निःशुल्क विद्युत चालित चाक हेतु आवेदन आमंत्रित
गाजीपुर। उ.प्र. माटीकला बोर्ड समन्वित विकास कार्यक्रम अन्तर्गत माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजनान्तर्गत 70 विद्युत चालित चाक एवं नौ पगमिल का वितरण योग्य अभ्यर्थियों को किया जाना है।
उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से माटीकला से सम्बन्धित प्रजापति समाज के परम्परागत कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चाक का वितरण होना है। विगत वर्षों मे मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत वित्तपोषित/ स्थापित इकाईयों को पगमिल का भी वितरण किया जाना है। लाभार्थी जनपद का निवासी हो एवं उसकी आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाईन पोर्टल यूपी माटीकला बोर्ड (www.upmatikalaboard.in) पर 15 जून तक कर सकते हैं। आवेदक अपने आवेदन पत्र की हार्ड कापी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, फोटो, राशन कार्ड तथा मोबाईल नंबर के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, आमघाट सहकारी कालोनी जनपद गाजीपुर में प्राप्त करा सकते है। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नंबर -740841082, 9455069390 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Views: 21









