सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में वैष्णवी बनीं टापर
लक्ष्य प्राप्ति हेतु सार्थक व निरन्तर प्रयास आवश्यक
गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा वैष्णवी सिंह ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 99 फिसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वैष्णवी की इस उपलब्धि पर नवोदय विद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों व शुभेच्छुओं ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि वैष्णवी सिंह मनिहारी क्षेत्र पंचायत के यूसुफपुर गांव की पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह की पौत्री तथा आशीष कुमार सिंह व पूजा सिंह की पुत्री हैं। आशीष कुमार सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत होने के बाद वर्तमान समय में कासिमाबाद क्षेत्र में लेखपाल के पद कार्यरत हैं। बचपन से लगनशील व मेधावी वैष्णवी सिंह की कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, यूसुफपुर गाजीपुर में हुई। वहां से ही उन्होंने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें चयनित होने के बाद वह नवोदय विद्यालय गाजीपुर में रहकर अध्ययन कर रही थी। अपनी इस कामयाबी का श्रेय उन्होंने परिवार, माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया। कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सच्ची लगन और सार्थक प्रयास आवश्यक है।
Views: 212








