ओमप्रकाश कुशवाहा बने सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर तो श्रीधर पाण्डेय बने वाणिज्य कर अधिकारी

गाजीपुर। यूपी पीसीएस 2024 द्वारा घोषित परीक्षाफल में जिले के देवकली क्षेत्र के गरथौली (पहाङपुर कलां) निवासी रवि कुशवाहा पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा 95 वां रैंक प्राप्त कर सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर के पद पर चयनित हुए हैं।


    दिल्ली से बी टेक (इलेक्ट्रानिक) करने के बाद  सोलर इंडिया लि. दिल्ली मे जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत रवि शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। उनकी कामयाबी पर क्षेत्रवासियों तथा शुभेच्छुओं ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

      इसी क्रम में सादात क्षेत्र के ग्राम हुरमुजपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय के सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय ने अपने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वाणिज्य कर अधिकारी का पद प्राप्त किया है। उन्हें 62वां स्थान मिला है। 

       बताते चलें कि इससे पहले, श्रीधर पाण्डेय तीन बार संघ लोक सेवा आयोग का साक्षात्कार दिये थे जहां कुछ अंकों की कमी के कारण उनका चयन नहीं हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने सन साइन स्कूल जखनियां से स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने बलिया से पॉलीटेक्निक और लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री प्राप्त की और लखनऊ में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। श्रीधर पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय राजनारायण पाण्डेय, माता स्वर्गीय अनीता पाण्डेय और अपने गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों, शुभचिंतकों और भाजपाइयों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Views: 25

Advertisements

Leave a Reply