एडवोकेट को धमकी देने वाला इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार
भदोही। ज्ञानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुकदमें की पैरवी कर रहे एडवोकेट को धमकी देने वाले तथा न्यायालय द्वारा पारित गैर जमानतीय वारंटी व भदोही थाने का हिस्ट्रीशीटर, पन्द्रह हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिरी सूचना पर पुलिस ने वांछित व न्यायालय द्वारा पारित गैर जमानतीय वारंटी दिनांकित 04.09.2025 के निष्पादन हेतु थाना भदोही के हिस्ट्रीशीटर व इनामियां अभियुक्त आजम मंसूरी पुत्र शौकत मंसूरी निवासी छेड़ीवीर थाना व जनपद भदोही को बैराखास मोड़ से गिरफ्तार करने में सफल हुई। अभियुक्त हत्या, लूट, छिनैती, अपहरण, बलात्कार जैसे संगीन अपराध करने का अभ्यस्त अपराधी है।व हत्या, लूट, छिनैती,अपहरण, बलात्कार जैसे संगीन अपराध करने का अभ्यस्त कुख्यात इनामिया अभियुक्त है।
उल्लेखनीय है कि थाना ज्ञानपुर पर आवेदक एडवोकेट विनोद कुमार सोनकर पुत्र सन्तलाल सोनकर निवासी बरबसपुर, थाना व जनपद भदोही ने सिविल कोर्ट ज्ञानपुर द्वारा सूचित किया था कि मैं (आवेदक) श्रीमान विशेष सत्र न्यायाधीश/गैंगेस्टर न्यायालय एफटीसी कोर्ट में राज्य बनाम महेश आदि मे मुकदमें की पैरवी करता हूं, और उक्त मुकदमें का स्वतन्त्र एवं साक्षी गवाह हूं। दिनांक 29 जून 2024 को दोपहर मे फोन पर मुझसे कहा गया कि मैं कुख्यात अपराधी आजम बोल रहा हूँ, समझौता कराने के लिए लालच व प्रलोभन दिया गया और मुकदमा सुलह कराने के लिए कहा, जिस पर हम प्रार्थी ने टाल मटोल कर फोन काट दिया फिर दोबारा कुख्यात अपराधी से फोन कराया, जिसका नाम पता नहीं मालूम, उसने कहा कि मुकदमा की पैरवी न करो वरना अंजाम बुरा होगा। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध सं 95/25 धारा 504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित हुई और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गिरफ्तार युद्ध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया
Views: 12








