कामयाबी – कनक सिंह नायब तहसीलदार के पद पर चयनित, युवतियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
लाडली की उपलब्धि पर गांव क्षेत्रवासियों ने किया खुशी का इजहार
गाजीपुर। दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और प्रयास से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसे साबित किया है मरदह क्षेत्र के हरिहरपुर जुझारपुर गांव की निवासी कनक सिंह पुत्री महातम सिंह ने। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीपीसीएस परीक्षा में जनरल रैंक में 12वां स्थान प्राप्त किया है और उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।
आयकर विभाग में कार्यरत पिता महातम सिंह के स्थानांतरण होने रहने के कारण नियुक्ति के दौरान कनक सिंह ने विभिन्न शहरों में कनक सिंह पिता के साथ रहीं और बलिया, मिर्जापुर, जौनपुर और वाराणसी के विभिन्न स्कूलों से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने वाराणसी के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक और इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली से परास्नातक की डिग्री ली थी। वर्तमान समय में कनक सिंह अपने परिवार संग प्रयागराज के झूसी क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम में रहती हैं। परिवार में कनक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके माता-पिता और भाई-बहन आह्लादित हैं। कनक सिंह ने यह सफलता हासिल कर गांव क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है और शिक्षा ग्रहण कर रही युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गयी हैं।
Views: 59








