अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, पुलिस रही हकलान

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर ग्राम पंचायत के बक्सूपुर मौजे में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को गुरुवार रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस प्रतिमा का अनावरण  वर्ष 1994 में तत्कालीन ग्राम्य विकास मंत्री श्रीराम यादव द्वारा किया गया था।


        शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह प्रतिमा तीसरी बार तोड़ी गई है।

       सूचना पर सादात थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रतिमा के पास ही हथौड़ी भी मिली। उम्मीद जताई गई थी इसी स्थान से संभव तक प्रतिमा को तोड़ा गया है। पुलिस द्वारा प्रतिमा की मरम्मत कराने की बात कहने पर ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए और नई प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में जखनियां के नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह और प्रभारी एसडीएम मनोज कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को ग्राम पंचायत निधि से विद्यालय की चहारदीवारी ऊंची कराने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा गया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बक्सूपुर निवासी चंद्रकांत कुमार पुत्र घुन्नू राम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। धरना प्रदर्शन में चंद्रकांत कुमार, डॉ. विजय कुमार, लालचंद चौहान, नंदलाल, विनय, आशीष यादव, पवन कुमार गौतम, सचिन, नवीन, धनंजय कुमार, साहिल सहित काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित रहे, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। 

Views: 32

Advertisements

Leave a Reply