पंचांग व राशिफल – 27 मार्च 2026

पंचांग व राशिफल – 27 मार्च 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2083 

शक सम्वत           1947  

मास                     चैत्र 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                     नवमी 

नक्षत्र                      पुनर्वसु 

वार                         शुक्रवार     

योग                         अतिगण्ड

सूर्योदय                     05:53

सूर्यास्त                      18:09

चन्द्रमा                         कर्क 

राहुकाल               10:54 – 12:26

अभिजीत मुहूर्त        12:02 – 12:50

आज का राशिफल …………………

मेष
आज प्रातः करीब साढ़े नौ बजे तक आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने कामों को तेजी से पूरा कर पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। हालांकि इसके बाद समय कुछ प्रतिकूल हो सकता है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, मन थोड़ा विचलित रह सकता है और अपेक्षित परिणाम न मिल पाने से निराशा हो सकती है। ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा।

वृषभ
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। लाभ के मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं और इच्छित कार्यों की पूर्ति में कमी महसूस होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट बिगड़ने की संभावना है। यात्रा करनी पड़े तो कष्टदायक या थकाऊ हो सकती है। पारिवारिक या सामाजिक संबंधों में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए वाणी और व्यवहार में सावधानी रखना हितकर रहेगा।

मिथुन
आज का दिन संतोषजनक रहेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी और कार्यों में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों के साथ विचार-विमर्श से नई योजनाओं का जन्म होगा और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यह समय मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच के लिए उत्तम है।

कर्क
आज दिन के शुरुआती समय में परेशानियां बनी रह सकती हैं। कार्यों में अड़चनें और मानसिक तनाव का अनुभव हो सकता है। लेकिन बाद का समय आपके पक्ष में होता दिखाई देगा। धीरे-धीरे समस्याओं में कमी आएगी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। धनागम के योग बनेंगे तथा रुके हुए कार्यों में गति आएगी। संयम से काम लेने पर दिन का उत्तरार्ध लाभकारी सिद्ध होगा।

सिंह
आज दिन साढे नौ बजे तक प्रगति के अच्छे संकेत मिलेंगे। इच्छाशक्ति प्रबल रहेगी और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। इसके बाद परिस्थितियां कुछ बदल सकती हैं। तालमेल की कमी महसूस होगी, जिससे कार्यों में बाधा आ सकती है। धनहानि या अनावश्यक खर्च की स्थिति भी बन सकती है। सतर्क रहकर निर्णय लेना उचित रहेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए नवपरिवर्तन का संकेत लेकर आया है। प्रतिष्ठा से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे और आपकी छवि में सुधार होगा। आशानुकूल घटनाएं घटित होंगी, जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। उच्चाधिकारियों या वरिष्ठ व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है। यह समय प्रगति और उन्नति के लिए अनुकूल है।

तुला
आज आप किसी नई योजना का शुभारम्भ कर सकते हैं। मनोबल में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। जीवन में आनंद की अनुभूति होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। परोपकार की भावना जागृत होगी, जिससे आप दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक
आज दिन के शुरुआती समय में कार्यों में निराशा का अनुभव हो सकता है। प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रह सकता है। लेकिन इसके बाद समय संतोषजनक रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और स्थिति में सुधार आएगा। धैर्य बनाए रखें, दिन का उत्तरार्ध आपके लिए लाभकारी रहेगा।

धनु
आज दिन में 9:36 बजे तक का समय  लाभकारी रहेगा। अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन इसके बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। परेशानियां बढ़ सकती हैं और आय में कमी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में खर्चों पर नियंत्रण रखना और सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक रहेगा।

मकर
आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। लाभार्जन के मार्ग प्रशस्त होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मौज-मस्ती या मनोरंजन के निमित्त खर्च हो सकता है। किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा का भी योग बन रहा है, जो मन को प्रसन्नता देगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

कुम्भ
आज आपके जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए स्थानों की यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके अनुभव को समृद्ध करेंगे। उपहार या सम्मान मिलने की भी संभावना है। यह दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहेगा।

मीन
आज दिन के आरंभिकसमय में उलझनें और मानसिक द्वंद्व बना रह सकता है। निर्णय लेने में कठिनाई होगी और मन अस्थिर रहेगा। लेकिन इसके बाद परिस्थितियां सुधरने लगेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। धीरे-धीरे सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होने लगेंगे।

Views: 144

Advertisements

Leave a Reply