चार परिवार एक दूजे संग रहने को राजी

गाजीपुर। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से अलग हुए चार परिवारों को मध्यस्थता के माध्यम से समझौता कराते हुए सहमति के आधार पर विदाई करायी गई।


        पुलिस लाइन स्थित परामर्श केन्द्र में बुधवार को पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 14 प्रकरण को सुना गया। जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे चार प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठक मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गले शिकवे भुलाकर  विदाई कराई गई। वहीं चार पारिवारिक विवाद में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। दो प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई शेष प्रकरण में मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई। सभी प्रकरण के निस्तारण में कमरूद्दीन, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा आदि लोग प्रमुख रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply